Publish Date:07-Mar-2017 23:05:16
पंचवटी से पोषण अभियान में मंत्रीगणों ने अपने निवास पर मुख्य रूप से सुरजना के पौधे रोपे। यह पौधा 6 माह में ही फली देने लगता है। इसकी फलियाँ, पत्ती, फूल एवं कलियाँ खाने के काम आती हैं जो पौष्टिकता में समृद्ध होने के साथ कुपोषण दूर करने में सहायक है। साथ ही आम, अमरूद, जामुन, कबीट, करोंदा, नींबू, चीकू, मीठी नीम आदि के पौध रोपे गये। मंत्रीगण ने आश्वस्त किया की इन पौधों की भरपूर देख भाल होगी और ये विकसित होकर फलदार वृक्ष बनेंगे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया पौधा रोपण
जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज अपने निवास परिसर और चार इमली क्षेत्र में पंचवटी से पोषण अभियान के अंतर्गत पांच फलदार जामुन, मुनगा, नीम, नींबू और करोंदा के पौधे लगाए। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से यह पौधा रोपण अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि फलदार वृक्षों में भी ऐसे वृक्षों का चयन, जिनके फल स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी है, सराहनीय है।
वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने निवास पर पंचवटी पोषण अभियान में सात प्रकार के पोषण युक्त पौधों का रोपण किया। महिला-बाल विकास विभाग के इस अभियान में आज भोपाल सहित प्रदेश भर में पोषण वाटिता विकसित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
पंचवटी से पोषण अभियान में आज वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह और पशुपालन, मत्स्य-पालन, पर्यावरण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अन्तर सिंह आर्य ने अपने निवास पर फलदार वृक्षों के पौध रोपे। अभियान का उद्देश्य फलों का उत्पादन बढ़ाकर आम लोगों को सहज ही पोषण आहार उपलब्ध करवाना है।
किसान-कल्याण एवं किसान विकास मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन एवं नगरीय विकास तथा आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने आज पंचवटी से पोषण अभियान में अपने निवास पर सात प्रकार के पौधों का रोपण किया। अभियान का उद्देश्य पोषण वाटिका के जरिये पोषण युक्त खाद्य सामग्री को हर घर में उपलब्ध करवाया जाना है।
श्री बिसेन और श्रीमती माया सिंह ने अपने निवास पर मुनगा, नींबू, आम, अमरूद, करोंदा, जामुन और मीठी नीम के पौधों को लगाया। उन्होंने कहा कि वे पौधों को पूरी तरह विकसित होने तक उनकी पर्याप्त देख-रेख भी करेंगे।
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने पंचवटी से पोषण अभियान में अपने बंगले में फलदार पौधे लगाये। उन्होंने नींबू, मुनगा, आम, शहतूत आदि फल के पौधे लगाये। यह अभियान महिला-बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने पंचवटी से पोषण अभियान में अपने निवास पर पाँच फलदार पौधों का रोपण किया। राज्य मंत्री श्री पटवा ने कहा कि लगाए गए पौधों की देख-रेख वे स्वयं करेंगे।