08 जनवरी 2020 को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल
केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा 08 जनवरी 2020 को राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों के अलावा बैंक, बीमा, केंद्र, बीएसएनएल, सामान्य बीमा एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत ट्रेड यूनियनों के करीब 20 करोड़ से ज्यादा कामगार भाग लेंगे। इसी तारतम्य में हड़ताल के मुद्दों को सबके बीच में पहुंचाने तथा हड़ताल की तैयारी बाबत भोपाल में 17 नवंबर 2019 रविवार दोपहर 12.00 बजे से मोहनिया हॉल, गांधी भवन भोपाल (पॉलीटेक्निक चौराहा के पास) में ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसे विभिन्न ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय/ प्रदेश पदाधिकारी गण सम्बोधित करेंगे।