23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री चौहान को राज्य वन विकास निगम ने 111 करोड़ 44 लाख का चेक सौंपा

Previous
Next

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा राज्य शासन को देय लाभांश राशि 111 करोड़ 44 लाख रूपये का चेक सौंपा गया। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, निगम के अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा और अपर मुख्य सचिव वन दीपक खांडेकर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने निगम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। बताया गया कि निगम द्वारा पहली बार 100 करोड़ रूपये से अधिक का लाभांश दिया गया है। निगम लाभ की स्थिति में हैं तथा वन विभाग के माध्यम से लगभग 40 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित किया गया है।

इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक रवि श्रीवास्तव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिमेष शुक्ला भी उपस्थित थे। इस मौके पर मध्‍यप्रदेश राज्‍य वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष अजय श्रीवास्‍तव भी उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26588519

Todays Visiter:3763