Publish Date:22-Oct-2016 16:07:14
किर्कुक (22 अक्टूबर): मोसुल में इराक ऑर्मी और अमेरिका गठबंधन एक साथ मिलकर ISIS के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर चुके हैं। इसी कड़ी में किर्कुक शहर में 48 ISIS आतंकियों को मार गिराया गया है, जिसकी पुष्टि इराकी सेना ने की है।
वहीं इस्लामिक स्टेट के हमले में 18 व्यक्ति मारे गये। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के हमले के बाद शहर में लड़ाई दोपहर बाद तक चलती रही। कुछ हमलावर शहर के होटलों तथा मस्जिदों में छिप गए। पेश मर्गा लड़ाकों ने उन्हें घेर लिया। किर्कुक पर हमला मोसुल पर हमले के चार दिन बाद किया गया।
यह पता नहीं चल सका कि इस्लामिक स्टेट ने किर्कुक पर हमला मोसुल पर हमले का बदला लेने के लिये किया या किसी अन्य उद्देश्य से। किर्कुक में मारे गये लोगों में से अधिकांश सुरक्षाकर्मी थे।