25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

निम्नस्तरीय प्रचार के जरिए शिवराज वोट हथियाने में जुटे- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सी.एम. विकास नहीं दया पर वोट चाहते हैं

भोपाल, 21 फरवरी 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि चित्रकूट के बाद मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल खुल गई है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा कोलारस और विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का जो तरीका अपनाया है उसने प्रचार के स्तर को तो गिराया ही है साथ ही यह भी बताया है कि वे यहां की जनता से विकास नहीं दया के आधार पर वोट चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान को ही 6 माह के लिए वोट दे दो को मुख्यमंत्री की गरिमा के प्रतिकूल बताया। उन्होंने कहा कि 13 साल के मुख्यमंत्री जो प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर करने और विकास के तमाम दावे करता हो वह इस स्तर पर वोट मांग रहे हैं तो इससे स्पष्ट है कि विकास की ढोल में पोल है। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मुख्यमंत्री दोनों उपचुनाव में अपनी हार मान चुके हैं। यही कारण है कि वे चुनाव की सारी संहिता को ध्वस्त कर किसी तरह जनता का वोट हथियाना चाहते हैं जिसमें वो असफल होंगे क्योंकि जनता ने उन्हें हराने का मन बना लिया है।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26600820

Todays Visiter:2502