20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस ने की शहडोल कलेक्टर आलोक सिंह के स्थानांतरण करने की मांग

Previous
Next

चुनाव आयोग से की शिकायत

भोपाल 24 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत प्रेषित की है कि प्रदेश में शहडोल लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया जारी हो गई है एवं आचार संहिता प्रभावशील है। लोकसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा मानसिकता के अधिकारी आलोक सिंह को अनूपपुर का कलेक्टर पदस्थ किया गया है तथा वे ही उपचुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

धनोपिया ने कहा कि उक्त संबंध में वास्तविकता यह है कि लोकसभा उपचुनाव की घोषणा की आहट होते ही प्रदेश सरकार ने मात्र दो दिन पूर्व ही अनूपपुर में जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय शर्मा जिनकी पदस्थापना को मात्र 3 माह ही हुये थे। लेकिन चुनाव में प्रदेश सरकार के इशारों पर काम करने की मानसिकता प्रतीत न हो पाने के कारण उन्हें वहां से अन्यंत्र स्थानांतरित कर दिया गया तथा वहां श्री आलोक सिंह को जिला कलेक्टर पदस्थ कर दिया गया है। ऐसा ज्ञात हो रहा है कि वह प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्रसिंह के काफी नजदीकी व्यक्ति हैं तथा उनके इशारों पर वह भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने की स्थिति में रहेंगे, क्योंकि वे ही लोकसभा उपचुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित किये गये हैं।

धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि  शहडोल लोकसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये जिला कलेक्टर पद पर पदस्थ आलोक सिंह के स्थानांतरण को निरस्त कर किसी अन्य गैर राजनीतिक विचारधारा के निष्पक्ष अधिकारी को लोकसभा उपचुनाव का जिला निर्वाचन अधिकारी पदस्थ कर चुनाव संपन्न कराया जाये, जिससे कि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न हो सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव शहडोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 26 एवं 27 अक्टूबर को शहडोल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लंेगे। इस हेतु  यादव 25 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे जबलपुर और वहां से कार द्वारा सायं 7 बजे शहडोल पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 26 अक्टूबर को आप अपरान्ह 3 बजे शहडोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे तथा 27 अक्टूबर को भी शहडोल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताआें की बैठक लेंगे। उसी दिन सायं 7 बजे कटनी हेतु प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10 बजे कटनी पहुंचकर वहां से भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे। आप दूसरे दिन 28 अक्टूबर को सुबह  5.30 बजे भोपाल पहुंच जायेंगे।

कर्ज में डूबा किसान रो रहा खून के आंसू सरकार मस्त-किसान त्रस्त: रवि सक्सेना


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने मध्यप्रदेश के किसानों की बदहाल हालत और बर्बाद फसलों का मुआवजा, बीमा राशि ना मिलने के कारण दीपावली के त्यौहार पर खून के आंसू रो रहा है और प्रदेश की भाजपा सरकार राग-रंग में मस्त है, उसे प्रदेश के अन्नदाताओं का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदेश का राजस्व अमला बर्बाद किसानों को फसल बीमा राशि दिलवाने में असहाय नजर आ रहा है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26568094

Todays Visiter:3187