Publish Date:23-Jul-2018 14:24:00
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों के अंतर्गत कार्यरत समस्त संवर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को अवैध घोषित किया है। सभी संवर्गो की सेवाओं को 23 जुलाई से तीन माह के लिए अत्यावश्यक घोषित किया है। गौरतलब है कि ये अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं।