17-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

स्व. देवलिया स्मृति व्याख्यानमाला 4 मार्च को

Previous
Next

भोपाल: 25 फरवरी 2018    सागर के मूर्धन्य पत्रकार स्व. भुवन भूषण देवलिया की  जन्म वर्षगांठ रविवार 4 मार्च 2018  को भोपाल में व्याख्यान माला का आयोजन और स्मारिका का प्रकाशन किया जा किया जा रहा है। व्याख्यान का विषय है- "पत्रकारिता-विचार यात्रा से बाजार यात्रा तक". इस विषय के अलावा देवलिया से जुड़े संस्मरण भी स्मारिका में प्रकाशित किये जा रहे हैं। व्याख्यान माला में प्रकाश दुबे नागपुर और मुकेश कुमार नई दिल्ली भी आमंत्रित किए गए हैं। यह आयोजन सप्रे संग्रहालय में होगा। गत 2012 से देवलिया की याद में उनके विद्यार्थी भोपाल में वार्षिक आयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के एक युवा पत्रकार को सम्मानित भी किया जाता है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26541052

Todays Visiter:1374