Publish Date:16-Jun-2016 20:13:21
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए वर्ष 2016 के लिए 12 पदों को क्लीयरेंस मिला हैं। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ( कार्मिक) ने 36 नामों काे फिट लिस्ट में शामिल किया हैं। 16 जून काे होने वाली डीपीसी में जोन ऑफ कंसीडरेशन में राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 नामों को शामिल किया गया हैं।
वर्ष 1993 बैच के अधिकारियों को विचारण क्षेत्र में शामिल किया गया हैं। इसमें पूर्व के बचे नामों यानि वर्ष 1991 एवं 1992 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी शामिल किया गया हैं। ये वो अधिकारी हैं, जो पूर्व की डीपीसी में किन्हीं कारणों से पदोन्नत नहीं हो पाए थे।
उधर गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिये विभिन्न विभागों से दावेदार अफसरों के नामों का क्रम जारी है। जानकारी मिली है कि इस बार कई एेसे विभागों से भी नाम आए है, जो आमतौर पर अपने यहां से नाम नहीं भेजते। नाम भेजने की अंतिम तिथि कल यानि 15 जून है। गैर राप्रसे से आईएएस के लिए दो पद रिक्त हैं। पहले 25 मई तक का समय तय हुआ था, लेकिन इस अवधि तक सिर्फ आधा दर्जन विभागों ने ही नाम भेजे थे।