Publish Date:10-Feb-2017 20:27:25
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने दो अलग-अलग आदेश में आईएएस अधिकारी एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का स्थानान्तरण किया हैं। जिला पंचायत भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण सिंह का जिला पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आदेश निरस्त कर उन्हें राजगढ़ जिला पंचायत में पदस्थ किया है। राजगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन को अपर कलेक्टर राजगढ़ बनाया गया है।