20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

उप निरीक्षक पुलिस पवन यादव के पुत्र को सरकारी नौकरी मिलेगी, मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणा

Previous
Next

भोपाल : रविवार, मई 20, 2018, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि ड्युटी के दौरान आँखें खोने वाले पुलिस उप निरीक्षक पवन कुमार यादव के पुत्र को शासकीय नौकरी दी जायेगी। चौहान ने यह घोषणा आज यादव समाज के कार्यक्रम में की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रतलाम में पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक पवन कुमार यादव की आंखें अपने कर्तव्य पर मुस्तैदी से डटे रहते हुये क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। सरकार द्वारा विशेष विमान से उनको आँखों के उपचार के लिये भिजवाया गया था। दुर्भाग्य से उनकी आँखें कार्य के लिये सक्षम नहीं रहीं हैं। चौहान ने कहा कि कर्तव्य पालन में समर्पित शासकीय सेवक की सेवाओं का सरकार सम्मान करती है। श्री यादव के पुत्र को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी जायेगी।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26569971

Todays Visiter:5064