15-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर एवं कर्मचारियों की रैली एवं प्रभावी सभा

सभा में शिकागो के अमर शहीदों के संघर्ष से प्राप्त श्रम कानूनों की रक्षा करने का संकल्प लिया
सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा मजदूर दिवस पर पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया
भोपाल, मई दिवस समारोह समिति भोपाल के आह्वान पर राजधानी भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों -एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी,बैंक, बीमा, केंद्र, राज्य,  बीएसएनएल ,मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, पेंशनर्स एसोसिएशंस, हम्माल मजदूर सभा ,आंगनवाड़ी, लेखक, संस्कृति कर्मी, रंगकर्मी, किसान, महिला, छात्र, नौजवान आदि से संबंधित सैकड़ों मजदूर, कामगार, कर्मचारी ,अधिकारी आज शाम 6:00 बजे नीलम पार्क जहांगीराबाद भोपाल में एकत्रित हुए। उन्होंने *"दुनिया के  मेहनतकशों एक हो"* *"शिकागो के अमर शहीदों को लाल सलाम"* *"अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जिंदाबाद"* आदि इंकलाबी नारों के साथ शिकागो के अमर शहीदों की शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की । इस दौरान नीलम पार्क रंग-बिरंगे लाल रंग के पोस्टर्स, बैनर एवं प्ले कार्ड्स से रंगीन एवं कलरफुल नजर आ रहा था। मेहनतकशों की लाल रंग की ड्रेस आकर्षण का केंद्र थी। उत्साही एवं इंकलाबी मेहनतकशों ने  अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रभावी प्रदर्शन किया। तत्पश्चात नीलम पार्क के अंदर एक रैली निकालकर सभा का आयोजन किया गया।
सभा को विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों वी के शर्मा, एस एस मौर्या, प्रमोद प्रधान, मुदित भटनागर,यशवंत पुरोहित, पुषण भट्टाचार्य,जे पी दुबे, भगवान स्वरुप कुशवाह, दीपक रत्न शर्मा, एस शाक्या, पी एन वर्मा, एस सी जैन, हीरालाल सालीवाल, संदीप बेलकर, विजय मिश्रा, जी सी जोशी आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज से 138 साल पहले 1 मई 1986 को अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उसके परिणाम स्वरुप ही मजदूरों ने 8 घंटे कार्य दिवस की मांग हासिल करने में सफलता प्राप्त की थी। उसके बाद हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया गया था उसे दुनिया भर के मजदूर, *"दुनिया के मजदूरों एक हो"* का नारा लगाते हुए, पूरी शिद्दत के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा देश में वर्तमान हालात ठीक नहीं है। कामगारों एवं ट्रेड यूनियनों पर हमले हो रहे हैं। संघर्षों से प्राप्त 44 श्रम कानूनों में से 27 को समाप्त कर 4 श्रम संहिताओं (लेबर कोडस्) में इन्हें बदल दिया गया है। इन लेबर कोडस् के लागू होने से अधिकांश मजदूर कानूनी सुरक्षा प्रावधानों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। मालिकों/प्रबंधन को बेरोकटोक छटनी, ले - ऑफ़, क्लोजर व लॉकआउट करने का हक मिल जाएगा। जो कि कामगार एवं ट्रेड यूनियन विरोधी है। महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार निजीकरण के एजेंडा को तेजी से आगे बढ़ा रही है और नेशनल मॉनिटाइजेशन पाइपलाइन पॉलिसी के माध्यम से करीब करीब सारी सार्वजनिक संपत्तियों को देसी विदेशी पूंजी पतियों को सौंपने की कोशिश में जुटी हुई है। 
मई दिवस के अवसर पर मजदूरों ने अपनी निम्न मांगों को :-
चार लेबर कोड (श्रम संहिताओं)को समाप्त करो, रक्षा क्षेत्र में हड़ताल पर रोक लगाने वाले कानून -ईडीएसए को निरस्त करो, कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा से किए गए वायदों को पूरा करो,  किसी भी रूप मे निजीकरण स्वीकार नहीं, निजीकरण और नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को निरस्त करो, गैर आयकर दाता परिवारों को प्रतिमाह ₹7500/ नगद एवं मुफ्त राशन सहायता प्रदान करो, मनरेगा के लिए आवंटन में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना का विस्तार करो, सभी अनौपचारिक क्षेत्र कामगारों को सार्वभौम सामाजिक सुरक्षा दो, अनौपचारिक क्षेत्र को औपचारिक करो, आंगनवाड़ी, आशा, मध्याह्न भोजन और अन्य योजना वर्करों को मजदूर का दर्जा देकर उनके लिए वैधानिक न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करो, कोरोना महामारी के बीच लोगों की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों के लिए उचित सुरक्षा एवं बीमा प्रदान करो, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और सुधारने के लिए वेल्थ टैक्स आदि के माध्यम से अमीरों पर टैक्स लगाकर कृषि, शिक्षा ,स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं (पब्लिक यूटिलिटीज) मैं सरकारी निवेश में वृद्धि करो, पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में पर्याप्त कमी की जाए, मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए ठोस उपचारात्मक उपाय किए जाएं, संविदा कर्मियों, योजना कर्मियों का नियमितीकरण करो और समान काम के लिए समान वेतन प्रदान करो,  नयी पेंशन स्कीम को निरस्त करो, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो, कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन में पर्याप्त वृद्धि करो, आदि पुनः केंद्र सरकार के सामने रखा।
सभा के अंत में  शिकागो के अमर शहीदों के संघर्ष से प्राप्त श्रम कानूनों की रक्षा करने का भी संकल्प लिया गया।

सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा मजदूर दिवस पर पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया 

सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन के प्रांत्ताध्यक्ष,अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा,ने बताया कि शौर्य स्मारक के सामने ई पी एस 95 संघर्ष समिति के सचिव चंद्रशेखर परसाई के मुख्य,अतिथ्य में 41 वां अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। साथ ही सन 1886 मे शिकागो अमेरिका मे मजदूर क्रांति के दौरान शहीद हुए श्रमिकों को याद करते हुए पांच श्रमिक नेता चंद्रशेखर परसाई, डा. दोहरे वही एम वर्गिस, श्रीमती इग्नीश,  जे एस राठौर, सुरसरी पटेल, मो. शकील अकबर को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा 76 लाख ई पी एस 95 सेवानिवृत कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए संकल्प  लिया गया।
       
इस अवसर पर चंद्रशेखर परसाई, अनिल बाजपेई, अरुण वर्मा, डा. दोहरे, पी सी जैन, महेश राय, संतोष कुमार, अभिलाष जैन, सुरसारी पटेल, वही एम वर्गिस,  श्रीमती इग्निस, एस सी त्रिपाठी, ए के ब्योहार, एस एल वर्मा,  महेश राय, सनत कुमार जैन, एम एस् अकबर,  व्‍ही के शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, पी एल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26843668

Todays Visiter:14377