25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलि्स ने किया लाठी चार्ज, बड़े नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

राजधानी भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं ने दो ओर से विधानसभा घेराव की रणनीति अपनाई। एक ओर से कमलनाथ, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया सहित कुछ ओर नेताओं ने कूच किया, वहीं दूसरी ओर से दिग्‍िविजय सिंह, अजय सिंह, महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष शोभा ओझा, कांतिलाल भूरिया सहित अन्‍य नेताओं ने विधानसभा की ओर रूख किया। इन नेताओं के साथ बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज भी किया।

गिरफ्तार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नेहरू नगर स्थित पुलिस ग्राउंड पर ले जाया गया हैं। कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादिया सिंधिया, कमलनाथ, अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बैरिकेट्स पर चढ़ कर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्‍थराव की जानकारी भी मिली है। दिग्‍िविजय सिंह ने कहा कि हम विधानसभा का घेराव करना चाहते थे, हमें गिरफ्तार किया गया है, हम गिरफ्तारी स्‍वीकार करते हैं।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26603962

Todays Visiter:5644