23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में हेल्थ टॉक का आयोजन

Previous
Next

भोपाल,08 दिसम्‍बर/ पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्‍ला,  ने पुलिस मुख्‍यालय भोपाल  में एक हेल्थ टॉक का आयोजन किया। मेदांता अस्पताल इंदौर से डॉक्टर भारत रावत जो हृदय रोग विशेषज्ञ होने के अलावा अध्यात्म में भी रुचि रखते हैं, को मुख्य वक़्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉक्टर रावत  ने कई बातें रोचक रूप में बतायीं जैसे  हृदयघात से ज़्यादा विचाराघात से लोग पीड़ित हो रहे है, तुरंत दो ऐस्प्रिन की गोली से हार्ट अटैक के मेरीजों की जान बचाए, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़बरदस्ती खिला कर रोग ना दें।

उन्होंने छाती के दुखने के भी कई कारण बताए। सभी छाती का दुखना हमेशा दिल के रोग की वजह से नहीं होता बल्कि दूसरे करणो से भी हो सकता है। अगर चलने या मेहनत करने से छाती में तकलीफ़ हो तो दिल का रोग हो सकता है। खाने में प्रति व्यक्ति दिन में 15 मि.ली. तेल का उपयोग करे, रेफ़ायंड से फ़िल्टर बेहतर है। मूँगफली तिल या सरसों का तेल अच्छा है। बार बार गरम करने से ट्रान्स फेट बनता है जो बहुत हानिकारक है। अधिकांश बेकरी में ख़राब तेल का उद्योग होता है। उन्होंने यह भी कहा की हमें अपने रिश्तदारो और दोस्तों को ज़बरदस्ती खाने के लिए बाध्य नही करना चाहिए।

उन्‍होंने  बताया कि मरीज़ों के इलाज में चिकित्सको को दवाइयाँ और ऑपरेशन के अलावा और भी कई चीज़ों का ध्यान रखाना चाहिये। उन्होंने नियमित व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान पर ज़ोर देते हुए कहा की चिकित्सकों को ख़ुद भी इन्हें अपनाना चाइए। उन्होंने बताया कि ध्यान से मन को शांत करा जा सकता है और बाहरी बदलती हुई दुनिया से हुए तनाव से बचा जा सकता है। उन्होंने दिन में कई बार खुल के हसने की सलाह भी दी। डॉक्टर रावत ने बड़े रोचक तरीके से अपनी बातें रखीं। उन्होंने माना की दिल के रोगों का मन से सम्बंध है। हमें छोटी छोटी चीज़ों से ख़ुशी प्राप्त करने का प्रयास करना चाइए। ख़ुश और निर्मल मन शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्‍ला, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव, एस.एम.अफजल, पवन जैन, कैलाश मकवाना, एस.एल.थाउसेन, विपीन महेश्‍वरी, अशोक अवस्‍थी, एवं सहायक पुलिस महानिरिक्षक अंशुमान अग्रवाल सहित पुलिस मुख्‍यालय के समस्‍त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26589870

Todays Visiter:5114