19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

प्रधानमंत्री के आधुनिक और अभिनव भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भ

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विमुद्रीकरण के जरिए कालेधन पर कुठाराघात किया है, जिसे देश की जनता ने न सिर्फ सराहा बल्कि उसका समर्थन भी किया है। विमुद्रीकरण के पश्चात देश में कैशलेस इकाॅनामी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने जो निर्णय लिए है उसे युवा मोर्चा देश और प्रदेश के हर कोने में पहंुचाने में अभियान में जुटा हुआ है। प्रदेश भर में युवा मोर्चा कार्यकर्ता कार्यशालाओं के माध्यम से लेसकैश और भीम एप्प की उपयोगिता एवं उपयोग के तरीकों के बारे में आम लोगों को जागरूक कर रहे है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस लेसकैश संवाद के बाद आप सभी स्वयं को संकल्पित करें कि अपने मोहल्ले में कम से कम 50 से 100 लोगों को डिजीटल भुगतान के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती तक प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर स्टार्टअप इंडिया, डिजीटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी कई प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं को प्रसारित करते हुए रन फार इंडिया कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है।
अभिलाष पाण्डे ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के मोबाइल पर भीम एप्प डाउनलोड कराया और उसके संचालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने अपने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर पी.के मिश्रा, कल्पेश ठाकुर, वैभव पवार, सुमीत पचौरी, रंजीत चौहान, प्रमोद शर्मा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सकारात्मक ऊर्जा का मंगलमय शुभारंभ, भारतीय संस्कृति का मधुर मिलन पर्व सक्रान्ति मंगलमय हो - नंदकुमार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भारतीय संस्कृति के मधुर मिलन पर्व संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी के मंगल की कामना करते हुए कहा है कि यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पर्व है। विश्व में ऊर्जा स्त्रोत सूर्य भगवान का उत्तरायण होना कृषि के लिए संजीवनी है। मानव मात्र जीवजगत के लिए शक्ति और दीर्घायु प्रदान करता है। इसलिए शुभदायक होता है। तिलयुक्त मिष्ठान पकवान के साथ मिलजुल कर भावनात्मक एकता के सूत्र में पिरोने का अवसर है। इसलिए हम सूर्य भगवान की उपासना कर उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं।

अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की उंची उड़ान, 103 सेटेलाईट का एक साथ प्रक्षेपण एक अभिनव कीर्तिमान- विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने इंडियन स्पेस अनुसंधान संगठन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए कहा कि 103 सेटेलाईट का अंतरिक्ष में एक साथ प्रेक्षण दुनिया के देशों के लिए एक कीर्तिमान होगा। इसका उद्देश्य जहां संगठन की क्षमता का विकास होगा वहीं देश और प्रौद्योगिकी क्षमता का दुनिया के देशों के लिए विस्तार होगा। मेक इन इंडिया के तहत इस परियोजना से देश की जहां दुनिया में उपयोगिता बढ़ेगी वहीं देश को विदेशी मुद्रा हासिल होगी। अगले चरण में प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रहे 103 सेटेलाइटों में 100 सेटेलाइट विदेशों के होंगे। पूर्व में संगठन ने 83 सेटेलाइट एक साथ प्रक्षेपण का एजेंडा था जिसमें अब संवर्धन किया जा चुका है। 83 के बजाए 103 सेटेलाइट एक साथ अंतरिक्ष में भेजे जायेंगे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560517

Todays Visiter:4246