19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका में होगी पेरिस जैसी परेड, खर्च आएगा 200 करोड़

Previous
Next

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि उनके देश में भी फ्रांस जैसी सैन्य परेड हो। अपनी इस ख्वाहिश को उन्होंने अपने स्टाफ के सामने भी जाहिर किया है। ट्रंप के निर्देश के बाद व्हाइट हाउस की बजट टीम इसके ब्लू प्रिंट की तैयारी में जुट गई। अमेरिका के डिफेंस हेडक्वार्टर पेंटागन ने फ्रांस जैसी सैन्य परेड कराने का बजट 200 करोड़ रुपये बनाया है। व्हाइट हाउस के बजट प्रमुख मिल्क मुल्वाने ने बताया कि बजट की मंजूरी के लिए इसे राष्ट्रपति और आर्मी चीफ के पास भेजा गया है। जिस पर आखिरी फैसला जल्द आ जाएगा।

दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल जुलाई में फ्रांस गए थे। वहां उन्होंने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन के साथ सेना की परेड देखी थी। ट्रंप को पेरिस की परेड बहुत पसंद आई। अमेरिका पहुंचते ही उन्होंने अपने देश में अधिकारियों से कह दिया कि 'मैं पेंटागन में भी पेरिस जैसी परेड ही चाहता हूं'। इसके बाद अधिकारियों ने परेड की तैयारियां शुरू कर दी। अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब तक अमेरिका की सैन्य परेड वॉशिंगटन में हुआ करती थी। अब नई परेड बड़े स्तर पर कराई जा रही है इसलिए इसे दूसरे शहर में शिफ्ट किया जा रहा है।

बजट पर बढ़ते बवालको देखते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट अभी प्रारंभिक स्तर का है। इसकी लागत को कैसे कम किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तय है कि इस बार का बजट पिछले बार की तुलना में ज्यादा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी परेड 1 घंटे के आस-पास हुआ करती थी। जिस परेड की तैयारी हम कर रहे हैं, उसका प्रदर्शन 4 घंटे तक चलेगा। 

साभार- अमर उजाला

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26564040

Todays Visiter:7769