24-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

ब्यावरा में मित्रवत थाने का लोकार्पण

Previous
Next

राजगढ-ब्‍यावरा, वर्तमान समय में महिलाओं, एवं बालक/बालिकाओं के प्रति बड़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुऐ उक्त घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा थाना ब्यावरा सिटी परिसर में मध्य प्रदेश के प्रथम ‘‘मित्रवत् थाना’’ का शुभारंभ किया गया। भोपाल रेन्ज के आई.जी.जयदीप प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक राजगढ़, सिमाला प्रसाद द्वारा इसका लोकार्पण किया गया है। ‘‘मित्रवत् थाना’’ में पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों के लिये पूछताछ हेतु सहज व सुरक्षित वातावरण निर्मित किया जाकर एक विश्राम कक्ष जिसमें 04 पलंग मय गद्दे, तकिये, कम्बल एवं पृथक से प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिये पर्याप्त खिलौने, पालना एवं किताबें, कापी, पेन, दवाई आदि सामग्री सुलभ कराई गई है। महिलाओं/बालक,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु बनाऐ गये ‘‘मित्रवत् थाना’’ के उद्देश्य निम्नानुसार हैः-

1.         थाने में महिलाओं एवं बच्चों को मैत्रीपूर्ण वातावरण प्रदाय करना।

2.         बच्चों एवं महिलाओं के मन से पुलिस का भय दूर करना।

3.         जे.जे. एक्ट के अन्तर्गत 21 मापदण्डो के अनुसार थाने में सुविधाऐ प्रदाय करना।

4.        ऐंसा वातावरण उपलब्ध कराना जिससे महिलाऐं एवं बच्चे निडर होकर अपनी समस्याऐं रख सके।

5.        विधि विरूद्ध बच्चों (बाल अपचारी) को समुचित समझाइस देकर अपराधों की ओर जाने से रोकना।

6.        महिलाओं पर घटित अपराधों एवं अत्याचारों पर अंकुश लगाने का सार्थक प्रयास करना।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26592972

Todays Visiter:2611