25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विपक्ष राजनीतिक प्रतिष्ठान की गरिमा भंग करने पर आमादा- संजर

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर ने कहा कि नोटबंदी को लेकर जिस तरह विपक्ष राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतिष्ठान की गरिमा का क्षरण करने पर आमादा है इससे लगता है कि इन सियासी पार्टियों ने अपने सोच को व्यक्तिगत हितों तक सीमित कर लिया है। दुनिया के तमाम मुल्क यहां तक कि भारत का प्रतिस्पर्धी चीन ने भी भारत में किए गए मुद्रा के विमुद्रीकरण का स्वागत किया है। चीन के मीडिया ने इसे भारत सरकार का सबसे साहसिक कदम बताते हुए प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कार्यो के विरोध का लोकतंत्र में प्रावधान है, लेकिन विरोध और टीका टिप्पणी व्यवहारिक हो यह भी लोकतंत्र अपेक्षा करता है। नोट वापसी को घोटाला बताकर विपक्ष दुनिया को क्या संदेश देना चाहिए। हालांकि इस आरोप को लेकर भी कांग्रेस खुद बटी हुई है। देश और दुनिया के आर्थिक विशेषज्ञों की नजर में यह एक क्रांतिकारी आर्थिक सुधार है, लेकिन घरेलु राजनीति से प्रेरित दल इसे घोटाला बताकर खुद हास्य का पात्र बन रहे है।

संजर ने कहा कि 1984 में हुए गैसकांड के समय कांग्रेस की सरकार दिल्ली और भोपाल में थी। तब राहत के फार्म के लिए खिड़कियों पर दिन रात लोग लाइन में लगे रहते थे। वह व्यक्तिगत स्वार्थ था, लेकिन राष्ट्रीय हित में यदि बैंक जाना पड़े तो यह गंवारा क्यों नहीं करना चाहिए ? राष्ट्र व्यक्ति से बड़ा है। संसद सत्र का हर पल खर्चिला होता है। टैक्स पेयर से यह व्यय भार वहन होता है। संसद बहस का मंच है। हंगामा करना देश की जनता का अपमान है।

शांतिपूर्ण मतदान से लोकतंत्र परिपक्व हुआ- चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्रीय शांतिप्रिय मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने जिस उत्साह से मतदान में भाग लिया है, उससे लोकतंत्र परिपक्व हुआ है। आदिवासी बहुल शहडोल और नेपानगर क्षेत्र में उत्साहपूर्ण मतदान में भाग लेकर मतदाताओं ने जागरूकता का परिचय दिया है।

नेताद्य द्वारा आम रूप से शांतिपूर्ण मतदान के लिए कानून व्यवस्था में लगे प्रशासकीय अधिकारियों, पीठासीन निर्वाचन पदाधिकारियों, सुरक्षा बलों की निष्पक्षता और अनुशासनप्रियता के लिए बधाई दी है और साधुवाद दिया है। चौहान ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम और निष्ठ प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। श्री चैहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे 29 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में सेवा, समर्पण और सुशासन के तहत आयोजित होने वाले सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों को सफल बनानें में जुट जायें और कार्यक्रम में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें।

कामगारों की भविष्य निधि के बारे में केन्द्र सख्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कामगारों के भविष्य निधि खातों में संधारण के लिए नियोक्ताओं को सख्त आदेश देकर कहा है कि एक दिन के सेवा काल में भी भविष्य निधि जमा किये जाने की व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश के सभी कामगारों को 2030 तक भविष्य निधि, पेंशन और जीवन बीमा के दायरे में लाने का संकल्प किया है। ऐसे संस्थान कंपनियों जहां भविष्य निधि काटे जाने के बाद ईपीएफ में जमा नहीं किया है, की संख्या लगभग 11 हजार है। इसी तरह 2200 कंपनियों के पास 2200 करोड़ रू. जमा बकाया है। इन सारी विसंगतियों को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने कमर कस ली है।

भोपाल संभाग की बैठक 20 नवंबर को भोपाल में

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और सुशासन के 11 वर्ष कार्यक्रम एवं हितग्राही सम्मेलनों की तैयारी के लिए 20 नवंबर से 22 नवंबर के बीच संभागीय बैठकें आहूत की गयी है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान 20 नवंबर को दोपहर 1 बजे भोपाल संभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, गत विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संभागीय संगठन मंत्री भाग लेंगे।

Previous
Next