19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

न्यायालय में फूटा कांग्रेस और दिग्गी की कुत्सित मानसिकता का भाण्डा- चौहान

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा व्यापमं मामले में हार्ड डिस्क की छेड़छाड़ नकारने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है।

चौहान ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने व्यापमं मामले में मिथ्या आरोप लगाकर न सिर्फ न्यायालय का समय बर्बाद किया है, बल्कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास भी किया। उनके परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंचाई। लेकिन माननीय न्यायालय ने सीबीआई की उस जांच को सही माना है जिसमें हार्ड डिस्क से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं पायी गयी है। साथ ही न्यायालय ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि सीबीआई अपनी जांच शीघ्र पूरी करें। अब जांच में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी की आवश्यकता नहीं है।

न्यायालय की इस बात से बहुत स्पष्ट है कि दिग्विजय सिंह झूठ का पुलिंदा लेकर प्रदेश और देश का वातावरण खराब करने में व्यस्त रहते है। चौहान ने कहा है कि शिवराजसिंह एक ऐसे मुख्यमंत्री है जो पल पल जनता की सेवा में अपना जीवन लगाए हुए है। जिनकी संवेदनशीलता का कोई सानी नहीं है। ऐसे आम आदमी के प्रति विनम्रता का भाव रखने वाले शिवराजसिंह चौहान के प्रति श्री दिग्विजय सिंह के आरोप उनकी घृणित मानसिकता का परिचायक है। जनता ऐसी मानसिकता का मुहंतोड़ जवाब अवश्य देगी। इसकी शुरूआत आज से हो चुकी है। प्रदेश भर में पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता श्री दिग्विजय सिंह की इस मानसिकता का विरोध करेगी। चौहान ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा में अहिर्निश जुटे रहें। पूरी पार्टी और प्रदेश की देशभक्त जनता कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलेगी।

भाजपा सरकार ने तहसील के बजाय पटवारी हल्का को बीमा इकाई बनाकर किसानों को बीमा के रूप में आर्थिक सुरक्षा कवच दिया- चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को प्रदेश में 4800 करोड़ रू. राहत और 4600 करोड़ रू. बीमा की राशि भेंट किये जाने पर अन्नदाताओं को बधाई दी है। उन्होनें कहा कि जिन कांग्रेसियों के शासनकाल में प्राकृतिक आपदा ग्रस्त किसानों को प्रदेश में 5 करोड़ रू. से अधिक मुआवजा कभी नहीं मिला, वही कांगे्रसी अब कमोवेश 10 हजार करोड़ रू. किसानों को भेंट किये जाने पर घड़ियाली आंसू बहा रहे है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560324

Todays Visiter:4053