Publish Date:23-Jul-2019 23:12:53
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 23, 2019, राज्य शासन ने वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार समिति में पूर्व में मनोनीत सदस्य आई.सी.पी. केशरी अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के स्थान पर एम. गोपाल रेड्डी अपर मुख्य सचिव जल संसाधन को सदस्य मनोनीत किया गया है।