24-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

एम.सी.एम.सी कक्ष में 24 घण्टे न्यूज चैनल की मानीटरिंग

Previous
Next

विधानसभा आम चुनाव -2018

भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 12, 2018, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव की घोषणा के साथ ही एम.सी.एम.सी कक्ष क्रियाशील हो गया है। मीडिया मानीटरिंग और सर्टिफिकेशन कमेटी में एम.सी.एम.सी कक्ष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 24 घण्टे कार्य कर रहा है।

एम.सी.एम.सी कक्ष में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक को मुख्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ जनसंपर्क के 60 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है। इसमें 19 टी.व्ही. चैनलों की 24 घण्टे मानीटरिंग की जा रही है। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी जा रही है।

एम.सी.एम.सी कक्ष में समाचार पत्र-पत्रिकाओं की भी मानीटरिंग कर पेड न्यूज संबंधी समाचारों का संकलन भी किया जा रहा है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भी एम.सी.एम.सी कक्ष स्थापित किये गये है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26594986

Todays Visiter:4625