19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

नवनिर्वाचित विधायक भूरिया ने पदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने मुलाकात की

Previous
Next

भोपाल, 30 अक्टूबर, 2019, प्रदेश कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद एवं झाबुआ विधानसभा चुनाव में विजयी हुये नव निर्वाचित विधायक श्री कांतिलाल भूरिया आज दोपहर में प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे, वहां पर उन्होंने राजीव गांधी सभाकक्ष में कांग्रेसजनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर एवं महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में आगमन पर श्री भूरिया का स्वागत किया।
श्री भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया, सोनिया जी कहती हैं कि झाबुआ की जीत होती है, तो पूरे देश में संदेश जाता है।
श्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार के नेतृत्व में इतने कम समय में प्रदेश के नागरिकों के हितों के लिए काफी योजनाएं लागू की है, जिसका फायदा जनता को मिल रहा है, किसानों की कर्ज माफी, बिजली के बिलों में कमी करके प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की है।
श्री भूरिया ने कहा कि इतने कम समय के नेतृत्व में श्री कमलनाथ ने एक इतिहास रचा है। पूरी भाजपा, दिल्ली से लेकर गुजरात, राजस्थान के लोग झाबुआ के चप्पे-चप्पे में बैठे थे, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्रांतिकारी निर्णयों से मतदाताओं ने कांगे्रस पर मुहर लगाकर हमें जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वचनों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जो समय-समय पर पूरे होते जा रहे हैं और हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि झाबुआ की विजय श्रीमती सोनिया, राहुल, कमलनाथ, भूरिया जी की विजय है, हम सब कार्यकर्ताओं की विजय है।
प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, उपाध्यक्ष अभय दुबे, प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, महामंत्री मो. सलीम, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, नरेश सर्राफ, दीपचंद यादव, श्रीमती आभासिंह, प्रवक्तागण रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, ब्रजभूषण नाथ, आनंद तारण, शांतिलाल पडियार, त्रिलोक दीपानी, गीता मिश्रा, संतोष कसाना, भारती बाथम सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

इंदिरा गांधी जी के शहीद दिवस, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में होंगे कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया है कि गुरूवार, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सुबह 10.30 बजे वल्लभ भवन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ सुबह 10 बजे प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचेंगे और श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दंेगे और सुबह 10.30 बजे वल्लभ भवन स्थित पार्क पहुंचकर वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि देंगे। उक्त दोनों कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी श्री दीपक बावरिया भी उपस्थित रहंेगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26558903

Todays Visiter:2632