Publish Date:17-Jul-2019 23:11:37
मंत्रीगण, विधायक, और सैकड़ों समर्थक रहे उपस्थित
भोपाल, 17 जुलाई 2019, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष और अपेक्स बैक के नवनियुक्त प्रशासक श्री अशोक सिंह ने आज अपेक्स बैक मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह सुबह प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे वहां से मंत्रीगणों, विधायकों, कांगे्रस पदाधिकारियों एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ एक रैली के रूप में अपेक्स बैक मुख्यालय पहुंचे जहां पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया।
श्री सिंह ने कहा कि विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं और में इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाऊंगा। शहरी और ग्रामीण अंचल तक सहकारिता के माध्यम से लोगों को मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा। काॅपरेटिव संस्थाओं की नीतियों से हर वर्ग प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। काॅपरेटिव संस्थाओं के माध्यम से संचालित योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने के भरसक प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर उपस्थित मंत्रीगणों, विधायकों, कांगे्रस पदाधिकारियों ने श्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने बताया श्री सिंह के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंत्रीगण सर्वश्री डाॅ. गोविंद सिंह, पी.सी. शर्मा, जयवर्धनसिंह, प्रियव्रतसिंह, सचिन यादव, विधायकगण निलय डागा, लाखनसिंह यादव, कांगे्रस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण रामेश्वर नीखरा, सुरेश पचैरी, अजयसिंह राहुल भैया, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, भगवानसिंह यादव, मांडवी चैहान, के.के. मिश्रा, दुर्गेश शर्मा, संतोष गौतम, जितेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।