Publish Date:31-Mar-2020 21:20:17
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापनाएं की हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को सचिवालय से बाहर पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबदलें किये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सुधीर कोचर एवं भोपाल में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर राजेश श्रीवास्तव को सीएम सचिवालय में पदस्थ किया है।