Publish Date:13-Feb-2023 14:56:05
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार दोपहर को जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार के साथ ही ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारी की पदस्थापना का आदेश भी जारी किया हैं।