07-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुंबई होर्डिंग हादसा- तीन दिन बाद मलबे के नीचे से निकाले गए फिर दो शव, कार में फंसी थी दंपती की लाशें

Previous
Next

मुंबई, मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  शुक्रवार को मलबा हटाए जाने पर एक कार में फिर दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि दंपती पेट्रोल भरवाने के लिए आए होंगे और इसी दौरान हादसा हो गया होगा। होर्डिंग हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पेट्रोल पंप पर जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है दुखद खबरें सामने आ रही हैं।

रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर और पत्नी का है शव 
मुंबई होर्डिंग हादसे में शुक्रवार को फिर से दो शव मिले हैं। यह शव एक रिटायर्ड एयर ट्राफिक कंट्रोल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता का है। दोनों कार से कहीं सफर कर लौट रहे थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी में पेट्रोल डलाने के लिए वे पेट्रोल पंप पर गए होंगे और इसी दौरान होर्डिंग गिर पड़ी होगी। कार में ही दोनों की मलमें में दबने से मौत हो गई। तीन दिन बाद आज मलबा हटाने पर कार के अंदर दोनों के शव मिले हैं। 
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27158505

Todays Visiter:7416