16-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री चौहान से थाइलैंड के काउंसल जनरल एकोपाल की भेंट

Previous
Next

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ थाइलैंड के काउंसल जनरल एकोपाल पूलपिपेट ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को थाइलैंड की महारानी प्रिंसेस महाचाकरी सिरीधोर्न की 22 नवम्बर को भारत और साँची यात्रा की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी का मध्यप्रदेश में स्वागत है। वे राज्य अतिथि होंगी। उनकी गरिमा और सम्मान के लिये प्रोटोकाल की सभी व्यवस्थाएँ की जायेंगी। भेंट के दौरान सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लालसिंह आर्य और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26539104

Todays Visiter:7029