Publish Date:17-Jul-2019 01:15:01
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 16, 2019, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज गुरु-पूर्णिमा पर सुबह नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में गुरु सुदेश शांडिल्य महाराज की पूजा-अर्चना की। शर्मा ने गुरु का आशीर्वाद लिया और गुरु की पालकी उठाकर नगर-भ्रमण यात्रा में शामिल हुए।
मंत्री शर्मा ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा
जनसम्पर्क मंत्री पी.सी शर्मा ने आज स्मार्ट सिटी के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। शर्मा ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में झुग्गीवासियों के लिये बारिश के दौरान समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। स्थानीय पार्षद और आयुक्त नगर पालिक निगम उपस्थित थे