Publish Date:28-Mar-2020 16:33:17
राजकाज न्यूज, भोपाल
इंदौर में कोरोना के प्रकरणों के लगातार बढ़ते जाने तथा उस पर नियंत्रण नहीं हो पाने पर राज्य शासन ने इंदौर कलेक्टर को हटा दिया है। उनके स्थान पर 2009 बैच के आईएएस मनीष सिंह का कलेक्टर इंदौर पदस्थ किया है। लोकेश कुमार जाटव को सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। यहा बता दें कि मनीष सिंह इंदौर में कई प्रमुख पदों के साथ ही नगर निगम कमिश्नर के रूप में प्रभावी काम कर चुके है। उन्हें कल ही शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर पर नजर रखने के लिए भी नियुक्त किया था।