Publish Date:04-Dec-2017 17:17:04
भगोड़ा करोबारी विजय माल्या ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जाने से पहले अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि मेरे ऊपर लगे आरोप गलत और निराधार हैं। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। अदालत में सब कुछ अपने आप ही स्पष्ट हो जाएगा।
माल्या ने कहा कि मैं फैसले लेने वाला नहीं हूं। मैं कार्यवाही का पालन कर रहा हूं। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। आपको बता दें कि माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। 61 वर्षीय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपया लोन का बकाया है। पूर्व राज्य सभा सांसद माल्या अपने पहले की अदालत में पेशी के दौरान कई बार मीडिया से यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत में कुछ भी गलत नहीं किया।
उसके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि माल्या को कानूनी रूप से भारत भेजा जा सकता है या नहीं।
साभार- अमर उजाला