19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत कर प्रकरण दर्ज करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की

Previous
Next

भोपाल 22 अक्टूेबर 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर मप्र सरकार द्वारा 24 दिन पूर्व चलाए गए समृद्ध मप्र अभियान को अपना बताकर शुरू करने का आरोप लगाया है। श्री सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वे तत्काल इस अभियान पर न केवल रोक लगाएं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सरकार के साथ धोखाधड़ी कर भाजपा की ओर से इस अभियान के शुरू करने पर आचार संहिता का तथा सरकारी योजनाओं को षडयंत्र पूर्वक भाजपा के नाम करने पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सबसे गंभीर यह है कि जिस सरकार ने इस अभियान को शुरू करके करोड़ों रुपए विज्ञापन में खर्च किए, उसी सरकार के मुखिया ने अमानत में खयानत करके यह अभियान भाजपा की तरफ से शुरू किया। इस पर उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में शिवराज सिंह चैहान का यह शर्मनाक कृत्य कलंक के रूप में दर्ज किया जाएगा। श्री सिंह ने इस संबंध में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मप्र सरकार ने 6 अक्टूबर 2018 को आचार संहिता लगने के पूर्व 27, 28, 30 सितंबर और 01 से 05 अक्टूबर तक लगातार विज्ञापन जारी किए हैं। यह विज्ञापन फ्यूचर एम.पी. टास्क फोर्स द्वारा ‘‘आइडिया में हो दम तो पूरा करेंगे हम’’ शीर्षक से जारी हुआ है जो कि सभी समाचार पत्रों में आधा पेज प्रकाशित किया गया है। यह विज्ञापन जन संपर्क संचालनालय द्वारा जारी किया गया है। विज्ञापन की भाषा डिजाइन लगभग वही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विज्ञापन और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में सिर्फ एक ही फर्क है कि सरकारी विज्ञापन में जो फोन नंबर दिया गया है वह 8000 305 305 है और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी विज्ञापन में यह नंबर बदलकर 730 44 730
सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान की चोरी करके भाजपा ने प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए 21 अक्टूबर 2018 को अपने नाम से इस अभियान की शुरूआत करना बताया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने यह पाप किया है क्योंकि जिस सरकार के मुखिया हैं उसी सरकार से धोखाधड़ी करते हुए उन्होंने यह कृत्य किया है। यह अमानत में खयानत का भी मामला है।
सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सुनियोजित तरीके से आज भी सभी सरकारी संसाधनों का उपयोग कर रही है। इसका एक उदाहरण यह अभियान भी है। श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा जो रथ चला रही है उसकी सारी व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जा रही है ।
9 साल पहले भी बनाई थी आइडियाज फॉर सीएम वेबसाइट
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 15 साल से प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले मुख्यमंत्री ने 9 साल पहले जनवरी 2009 में आइडियाज फॉर सीएम डॉट इन वेबसाइट का शुभारंभ किया था और उसमें भी जनता से आइडियाज मांगे गए थे। श्री अजय सिंह ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि 9 साल में उन्हें जनता ने कितने आइडियाज दिए जिन पर उन्होंने अमल किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता को धोखा देने वाला घड़ा भर चुका है अब जो कि 2018 के चुनाव में फूट जाएगा।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560091

Todays Visiter:3820