Publish Date:20-Mar-2020 19:15:07
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र 20 मार्च 2020 से स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण किए जाने तक उन्हें अपने सहयोगियों सहित अपन पद पर बने रहने हेतु अनुरोध किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से ये अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना पर मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड़्डी के हस्ताक्षर है।