Publish Date:20-Dec-2016 21:53:21
भोपाल 20 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि समूचे देश में इस वर्ष अ.भा. कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रीमती इंदिरा गांधी का 100 वां अवतरण गरिमामयी तरीके से मनाया जा रहा है। लिहाजा, अ.भा. कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश को लेकर श्रीमती इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी वर्ष की 48 सदस्यीय एक समिति घोषित की है, जो प्रकार है:-
Indira Gandhi Birth Centenary Celebration's Committee
Madhya Pradesh Congress
1. Shri Arun Yadav, President, MPCC
2. Shri Mahesh Joshi, Ex. Minister, Convener
3. Shri Kamalnath, MP & Ex. Union Minister Govt. of India
4. Shri Digvijya Singh, MP & Gen.Secy. AICC
5. Shri Aziz Qureshi, Ex Governor
6. Shri Jyotiraditiya Scindia, MP & Ex. Union State Minister
7. Shri Kantilal Bhuria , MP
8. Shri Suresh Pachouri, Ex. Union Minister, Govt. of India
9. Shri Satyavrat Chaturvedi, MP
10. Shri Vivek Tankha, MP
11. Shri Hazarilal Raghuwanshi. Ex. Minister
12. Smt. Urmila Singh, Ex. Governor
13. Shri Ajay Singh, MLA, Ex. Leader Of Opposition M.P. Vidhan Sabha
14. Shri Rajendra Singh, Vice President, M.P. Vidhan Sabha
15. Shri Balabacchan, In-charge Leader of Opposition MP Vidhan Sabha
16. Shri Rameshwar Neekhra, Vice President, MPCC
17. Shri Indrajit Kumar Patel, Ex. Minister
18. Smt. Shobha Ojha, President, Mahila Congress AICC
19. Shri Mahendra Joshi, Congress Sevadal AICC Chief
20. Shri Rajendra Singh, Ex. Minister, Gwalior
21. Shri Chandrika Prasad Dwivedi, In-charge Gen.Secy. MPCC
22. Shri Vishavnath Dubey, Ex. Mayor, Jabalpur
23. Shri Sajjan Singh Verma, Ex. MP, Secy. AICC
24. Dr. Vijyalaxmi Sadho, Ex. MP, Secy. AICC
25. Miss. Meenakshi Natrajan, Ex. MP
26. Shri Narendra Nahta, Ex. Minister
27. Dr. Govind singh, MLA, Ex. Minister
28. Shri Arif Aqueel, MLA
29. Shri Ramniwas Rawat, MLA
30. Shri Mukesh Nayak, MLA, Ex. Minister
31. Shri Raja Pateriya, Vice President, MPCC
32. Shri Ashok Singh, Vice President, MPCC
33. Shri Subhash Sojatia, Vice President, MPCC
34. Shri Bisahulal Singh, Ex. Minister
35. Shri Pratapbhanu sharma, Vice President, MPCC
36. Shri Gajendra Singh Rajukhedi, Ex. MP
37. Shri Mahendra Boudh, Ex. Minister
38. Smt. Manju Rai, Ex. Minister
39. Shri Naresh Saraff, Ex. MLA
40. Shri Nanhelal Dhurve, Ex. MLA
41. Shri Prakash Jain, Ex. MLA
42. Shri Batukshankar Joshi, Ex. MLA
43. Shri Veer Singh Raghuwanshi, Ex. Minister
44. Shri P.C. Sharma, General Secy, MPCC
45. Shri Muzeeb Qureshi, Chairman Minority Dept.
46. Ms.Himandri Singh, Lok Sabha Candidate By-election Shahdol
47. Shri K.K. Mishra, Chief Spokesperson Media dept. MPCC
48. Shri Sagir Ahmed, Leader of opposition Nagar Nigam Bhopal
आखिरकार भाजपा नेताओं के ही पास काला धन, नये-पुराने करोड़ों-अरबों रूपये कहां से आये ?: के.के. मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आज मंगलवार की अल्-सुबह राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में एक समय रोडवेज के कंडक्टर रहे भाजपा नेता, आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही के बाद करीब 100 करोड़ रूपयों से अधिक की अकूत संपत्ति का खुलासा होने पर कहा है कि आखिरकार भाजपा नेताओं के पास अरबों रूपये कहां से आये हैं? उन्होंने कहा कि आश्चर्य तो इस बात का है कि यह छापामार कार्यवाही उस वक्त जारी थी, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर इंदौर में संघ, भाजपा के चुनिंदा नेताओं व मंत्रियों सहित 450 प्रतिनिधियों की मौजूदगी मंे ‘‘प्रदेश महाप्रशिक्षण महाअभियान’’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को युगपुरूष बताते हुए भ्रष्टाचार व सांस्कृतिक प्रदूषण को पूरी तरह से मिटाने का संकल्प लिया जा रहा था!
मिश्रा ने भाजपा को कथित तौर पर ‘‘पार्टी विद-ए-डिफरेंस’’, नई संस्कृति और संस्कारों की पर्याय बताने का भी उपहास करते हुए कहा कि वासवानी उसी भाजपा के न केवल रसूखदार नेता हैं, बल्कि संघ परिवार के पदाधिकारियों के भी वे निकटतम आर्थिक सहयोगी हैं। भाजपा और संघ के बूते पर ही उन्होंने अपनी आर्थिक समृद्धि हासिल की है, इनके द्वारा संचालित बैंक, जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश काबीना के एक प्रभावी मंत्री भी शामिल है, नोटबंदी के बाद करोड़ों रूपयों की ब्लैकमनी भी इनके द्वारा सफेद की गई है। लिहाजा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ पा रहे हैं?
मिश्रा ने यह भी कहा है कि आखिरकार क्या कारण है कि जो पार्टी और उससे जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार में काबिज मुखियागण भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी लागू कर रहे हैं, अथवा उसका समर्थन कर रहे हैं, उसी पार्टी से जुड़े लोगों से ही मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, असम आदि प्रांतों में काला धन, करोड़ों रूपयों के 500-1000 के नोट व 2000 रूपये के नये नोट बरामद कैसे हुए, उन्हें 2000 रू. के नये नोट किस एजेंसी ने सौंपे, उनके नाम अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किये जा रहे हैं, केन्द्र-राज्य सरकारों द्वारा उनके विरूद्व अब तक कौन सी दिखाई देने वाली कार्यवाही की गई?