Publish Date:02-Jan-2019 23:39:05
भोपाल : बुधवार, जनवरी 2, 2019, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह की नवीन पद-स्थापना की गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। आशुतोष प्रताप सिंह वर्तमान में संचालक के पद पर जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ थे। अन्य आदेश में अवध किशोर पाण्डे डी आई जी खरगौन रेंज को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार राज्य पुलिस सेवा के बिट्टू सहगल को भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।