Publish Date:12-Jul-2018 16:07:11
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के गृह विभाग ने इंदौर ग्रामीण के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा की वरिष्ठता का पुन: निर्धारण किया है। उन्हें आवंटन वर्ष 2003 के स्थान पर 2002 आवंटित किया गया है। इसलिए अब उनकी पदोन्नति भी वर्ष 2002 बैच के अधिकारियों को दी गयी पदोन्नति के दिन से ही मानी जाएगी।