25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

22 अक्टूबर को इंदौर से होगा पूंजीपतियों की ढोल की पोल का आगाज

Previous
Next

पीसीसी चीफ अरूण यादव ने किया देश  के टॉप  औध्योगिक घरानों
पर तीखा हमला, मध्यप्रदेश को लूटने का लगाया आरोप
ग्लोबल इन्वेस्टर समिटों को बताया सुपर.डुपर
फ्लॉप.प्रदेश व्यापी हल्ला बोल आंदोलन का एलान


प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने देश के नामी.गिरामी औध्योगिक घरानों के खिलाफ राज्य व्यापी हल्ला बोल आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलन की शुरूआत 22 अक्टूबर को इंदौर से होगी। क्रमिक तौर पर चलाये जाने वाले इस आंदोलन को ष्ष्धोखेबाज पूंजीपतियों की ढोल की पोलष्ष् नाम दिया गया है। यादव ने आरोप लगाया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट्स की आड़ में राज्य की भाजपा सरकार के साथ मिलकर देश  के कई बड़े एवं धोखेबाज पूंजीपति हमारे सूबे को लूट रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने गुरूवार को भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा शिवराज सरकार 22 और 23 अक्टूबर को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेसए शिवराज सरकार से लंबे वक्त से पिछली चार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट्स का लेखा.जोखा मांग रही है। सरकार के निवेश  के दावों और वास्तव में आये निवेश  की जानकारी जनता के सामने रखने के लिये श्वेत पत्र जारी करने की मांग कई मर्तबा सरकार से की। लेकिन निवेश के दावों की हकीकत कोए धोखेबाज  पूंजीपतियों  के साथ मिलकर खेल करने ;प्रदेश  को लुटने और लुटानेद्ध वाली राज्य सरकार और उसके अफसरों की चौकड़ी प्रदेश  की जनता के सामने आने देना नहीं चाहती है।

यादव ने दावा किया पूर्व की चार समिट्स सुपर.डुपर फ्लॉप रही हैं। प्रदेश  सरकार ने 2007 की इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 1ण्20 लाख करोड़ रूपयों के निवेश का ढिंढोरा पीटा था। वास्तव में निवेश महज 4 हजार 744 करोड़ रूपयों भर का आया। ये आंकड़ें मनगढ़ंत या हमारे नहीं। सनसनीखेज तथ्य सूचना के अधिकार में निकलवाई गई ताजा जानकारी में सामने आये हैं। इसी तरह 2010 की खजुराहो समिट में 2ण्37 लाख करोड़ के निवेश का दावा सरकार ने किया था। वास्तव में निवेश हुआ आठ हजार करोड़ रूपयों का। इंदौर की 2012 की समिट में सरकार ने 1ण्22 लाख करोड़ के निवेश का आंकड़ा जनता के सामने रखा। हकीकत में निवेश आया महज 4 हजार 747 करोड़ रूपयों का।

यादव ने कहा इंदौर में ही आयोजित 2014 की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सरकार ने 6ण्79 लाख करोड़ रूपयों के निवेश  आने का दावा किया। देश  से अडानीए अंबानी बंधुए टाटाए बिड़लाए गोदरेज और इस तरह के अनेक बड़े उधोगपति आये। विदेश  की कुछ ब्रांडेंड कंपनियों के कर्ताधर्ताओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन पर सरकार ने 25 करोड़ रूपया बहाया। निवेश  कितना आया घ् सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी को सरकार छिपा गई। अफसरों ने दलील दी कि 2014 की समिट में एमओयू नहीं हुएए लिहाजा अभी निवेश  एकजई जानकारी पूर्ण नहीं हो पायी है। श्री यादव ने आरोप लगाया चूंकि दावे महज कागजी थेए लिहाजा बड़े औधोगिक घरानों ने सरकार से  फिक्सिंग  के तहत समिट में भारी.भरकम निवेश  की घोषणाओं के बाद हाथ खींच लिये।

यादव ने आरोप लगाया अडानी, अंबानी बंधुओं और इस तरह के अन्य बड़े उधोगपति ए केवल और केवल बेशकीमती जमीन मिट्टी के मोल पानेए टैक्स और अन्य छूट लेकर प्रदेश  की जनता की गाड़ी कमाई को लूटने भर के इच्छुक हैं। अनिल अंबानी ने 2010 की खजुराहो समिट में अपने भाषण में हर घंटे मध्यप्रदेश  में ढाई करोड़ रूपयों के निवेश  का दावा किया था। अनिल अंबानी ने कहा था उनकी कंपनी पांच सालों में 75 हजार करोड़ रूपया प्रदेश  में निवेश  करेगी। हमारी मांग हैए शिवराज सरकार बताये अनिल अंबानी की कंपनी ने 20 अक्टूबर 2016 तक प्रदेश  में कुल कितना निवेश  किया है।

यादव ने यह भी आरोप लगाया सरकार के कुछ चुनिंदा अफसरों की इन कंपनियों से सांठ.गांठ है। इस सांठ.गांठ के तहत प्रदेश  को लूटने और लुटाने का खेल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट्स के जरिये मध्यप्रदेश  में 2007 से चल रहा है। प्रदेश  कांग्रेस इस लूटपाट और समिट्स के फर्जीवाड़े की पोल खोलने के लिये राज्य व्यापी ष्ढोल की पोलष् आंदोलन शुरू कर रही है। सबसे पहले उस धोखेबाज पूंजीपति का ढोल बजाया जायेगाए जिसने सबसे अधिक हमारे प्रदेश  के प्राकृतिक संसाधनों को लूटा है। और सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखा दिया है।

सवालों के जवाब में यादव ने कहाए किस दिन किस धोखेबाज  पूंजीपति के यहां कांग्रेस हमला बोलेगीए उसे आंदोलन के ठीक पहले बताया जायेगा। एक खास रणनीति के तहत यह इसलिये किया जायेगा ताकि प्रदेश  के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धोखेबाज पूंजीपतियों के इशरे पर राज्य सरकार कोई दमनकारी कार्रवाई नहीं करा पाये। प्रदेश  के हितों से खिलवाड़ करने वाले हर एक उद्योगपति की पोल खोलते हुए कांग्रेस उनके प्रदेश  स्थित दफ्तरों और निवेश  का ढोंग करने के लिये राज्य में स्थापित ठिकानों पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार हल्ला बोलेंगे। राज्य का कोई भी उधोगपति.व्यापारी परेशान नहीं होए प्रदेश  कांग्रेस अपने आंदोलन के दरमियान इस बात को पूरा.पूरा ध्यान रखेगी।


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर -1 ेज 26-27 अक्टूबर 2007


1    उद्योगपतियों द्वारा प्रस्तावित निवेश राशि    120893 रू. करोड़
2    निवेश जो वास्तव में जमीन पर आया    4744 रू. करोड.
3    निवेशक कंपनी जो सरकारी मेहमान बनकर आई    102
4    निवेशक जिन्होंने वास्तव में उद्योग लगाये    08
5    इन्वेस्ट मीट पर सरकारी खर्च    330.00 रू. लाख
6    निवेशों का जमीन पर रूपांतरण का प्रतिशत    3.92 प्रतिशत

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर -2 दक 29-30 अक्टूबर 2010

1    उद्योगपतियों द्वारा प्रस्तावित निवेश राशि    237876.76 रू. करोड़
2    निवेश जो वास्तव में जमीन पर आया    8004 रू. करोड.
3    निवेशक कंपनी जो सरकारी मेहमान बनकर आई    109
4    निवेशक जिन्होंने वास्तव में उद्योग लगाये    14
5    इन्वेस्ट मीट पर सरकारी खर्च    563.29 रू. लाख
6    निवेशों का जमीन पर रूपांतरण का प्रतिशत    3.36 प्रतिशत

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर -3 तक 29-30 अक्टूबर 2012

1    उद्योगपतियों द्वारा प्रस्तावित निवेश राशि    122230.25 रू. करोड़
2    निवेश जो वास्तव में जमीन पर आया    4744.82 रू. करोड.
3    निवेशक कंपनी जो सरकारी मेहमान बनकर आई    159
4    निवेशक जिन्होंने वास्तव में उद्योग लगाये    22
5    इन्वेस्ट मीट पर सरकारी खर्च    2026.00 रू. लाख
6    निवेशों का जमीन पर रूपांतरण का प्रतिशत    3.88 प्रतिशत
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर -4 जी 29-30 अक्टूबर 2014
1    उद्योगपतियों द्वारा प्रस्तावित निवेश राशि    679000.00 रू. करोड़
2    निवेश जो वास्तव में जमीन पर आया    जानकारी नहीं
3    निवेशक कंपनी जो सरकारी मेहमान बनकर आई    3716
4    निवेशक जिन्होंने वास्तव में उद्योग लगाये    जानकारी नहीं
5    इन्वेस्ट मीट पर सरकारी खर्च    2483.00 रू. लाख
6    निवेशों का जमीन पर रूपांतरण का प्रतिशत    जानकारी नहीं

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26600810

Todays Visiter:2492