Publish Date:20-Apr-2017 18:13:41
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के वन विभाग ने झाबुआ में पदस्थ वन संरक्षक मोहनलाल मीणा को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद मीणा की नियुक्ति मुख्य वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के पद पर की गई है।