26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अखिल भारतीय सेवा में पदोन्‍नति के लिए राज्‍य सेवा अफसरों के नामों पर हुआ विचार

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

मध्‍यप्रदेश कैडर के राज्‍य सेवाओं के अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा में पदोन्‍नति के लिए बुधवार को दिल्‍ली में डीपीसी हो गयी। तीनों सेवाओं राज्‍य प्रशासनिक सेवा, राज्‍य पुलिस सेवा तथा राज्‍य वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्‍नति के लिए कुल 54 पदों के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। इनमें आईएएस के 29 पद, आईपीएस के 10 तथा आईएफएस के लिए 15 पद शामिल हैं।

आईएएस

राज्‍य प्रशासनिक सेवा से अखिल भारतीय सेवा में पदोन्‍नति के लिए 29 पदों पर 1992 से 1995 बैच के साथ ही 1984, 1987, 1989 एवं 1990 बैच के कुछ नामों पर भी विचार किया गया। राज्‍य प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को आईएएस में पदोन्‍नति के लिए तय माना जा रहा हैं, उनमें उमेश कुमार, आशीष कुमार, शैलबाला मार्टिन, जगदीशचंद्र जटिया, राकेश कुमार श्रीवास्‍तव, वंदना वै्ध, श्रीमती अनुभा श्रीवास्‍तव, राकेश सिंह, प्रबल सिपाहा, शशिभूषण सिंह, सत्‍येन्‍द्र सिंह, मनीष सिंह, अमरपाल सिंह, छोटे सिंह, अक्षय सिंह, दिनेश श्रीवास्‍तव, सपना निगम, दीपक सक्‍सेना, अनिल कुमार खरे, संदीप माकिन, सुरेश कुमार, संजीव सिंह, रामप्रताप सिंह के नाम शामिल हैं। वेदप्रकाश, विवेक सिंह के नाम पर संदेह है, इनके निर्णय बंद लिफाफें में रखे जा सकते हैं। जानकारों के अनुसार कुल 25 नामों पर पदोन्‍नति की कार्यवाही की जा रही है, 4 पद रिक्‍त रह सकते हैं।

आईपीएस

राज्‍य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में जिन अधिकारियों को पदोन्‍नत किया जा सकता हैं, उनमें मनोज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, विनीत कपूर, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, हेमंत चौहान, विजय कुमार खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज कुमार सिंह, एवं राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। सुशील रंजन सिंह एवं अनिल मिश्रा के नामों पर भी विचार हुआ, लेकिन संभवत: इन नामों को पदोन्‍नति सूची में स्‍थान नहीं मिल पाया।
आईएफएस
राज्‍य वन सेवा से भारतीय वन सेवा में 2015-16 में रिक्‍त पदों के लिए डीपीसी हुई। इसमें वर्ष 2015 के लिए 9 पद एवं वर्ष 2016 के लिए 6 पद। इस प्रकार 15 पदों के लिए 27 नामों पर विचार किया गया। इनमें फिलहाल जो 4 नाम पदोन्‍नति के लिए सिलेक्‍ट किया जाना बताया गया है, उनमें आदर्श श्रीवास्‍तव, अनिल शुक्‍ला, कमल अरोरा एवं आर एन विश्‍वकर्मा के नाम शामिल हैं।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26607342

Todays Visiter:1441