Publish Date:21-Dec-2018 19:21:01
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 21, 2018, राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे का मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास को प्रभार सौंपा गया है। श्री मोघे को 12 जुलाई, 2016 को दो वर्ष की अवधि के लिये गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 18 जुलाई, 2018 को कार्यकाल में दो वर्ष की वृद्धि की गई थी।
सदस्यता समाप्त
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 15 सदस्यों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इनमें विशेषज्ञ श्री एस.एस. उप्पल और श्री सुनील नामदेव भी शामिल हैं।
सदस्यों में सर्वश्री धरम सिंह आर्य, रामेश्वर पटेल, आजम सिंह, जितेन्द्र रावत, देवेन्द्र नरवरिया, बृजेश राय, शेष रावस यादव, स्वदीप सिंह, राजेश तिवारी, मनोज काला, हंसराज मालपानी, रामचन्द्र और श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार शामिल हैं।