Publish Date:02-Jan-2019 18:07:24
भोपाल : बुधवार, जनवरी 2, 2019, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विधायक दीपक सक्सेना को सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर मुख्यमंत्री कमल नाथ उपस्थित थे। समारोह का संचालन विधान सभा के प्रमुख सचिव ने किया।
समारोह में भोपाल गैस राहत मंत्री आरिफ अकील, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी.शर्मा, नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल और वन मंत्री उमंग सिंघार तथा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।