Publish Date:31-Jan-2018 00:11:57
मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय की सेवा से अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए रामकृष्णक गुप्ता, अवर सचिव, असलम मोहम्मद खान एवं नारायण सिंह मैना, सहायक वर्ग-3 को आज विधान सभा सभागार में समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्तों को शॉल-श्रीफल एवं स्मृुति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई अवसर पर अपने उदबोधन में प्रमुख सचिव सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी/कर्मचारियों ने सचिवालय में अपनी सेवाएं पूर्ण लगन, कर्मठता एवं ईमानदारी से देते हुए सदैव सौम्य एवं शालीन व्यवहार का परिचय दिया है। सिंह ने सेवानिवृत्तों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर सचिव पी.एन. विश्वृकर्मा द्वारा कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया गया। विदाई कार्यक्रम में अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार, सुधीर शर्मा एवं बी.डी. सिंह तथा महेश शर्मा अध्यक्ष के सचिव एवं बी. एल. विश्वकर्मा, अध्यक्ष के उप सचिव सहित विधान सभा सचिवालय के अनेक अधिकारी, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्तों के परिवारजन उपस्थित थे।