19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

जावरा (रतलाम) के 12 कांगे्रसी पार्टी से निष्कासित

Previous
Next

भोपाल, 20 नवम्बर 2018, जावरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे निम्न व्यक्तियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांगे्रस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने निष्कासन के आदेश जारी किये हैं, जिन व्यक्तियों को निष्कासित किया है, उनमें मोहम्मद युसुफ कड्प्पा, कृष्णा पाटीदार, उबेद अंसारी, जगदीश सोलंकी, सुजानमल कोचट्टा, सुशील कोचट्टा, राघवेन्द्र सिंह, सत्यनारायण झाला, नरेन्द्र सिंह चंद्रावत, प्रदीप सोलंकी, मुस्तकीम नेता और दिलीप मंडलोई शामिल हैं। निष्कासन आदेश की प्रति रतलाम जिला ग्रामीण कांगे्रस के अध्यक्ष राजेश भरावा को भी भेजी गई है।

कांगे्रस में शामिल हुए दतिया के बीएसपी प्रत्याशी

दतिया के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कौशल यादव ने आज मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष अपने कई साथियों के साथ कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री यादव के नेतृत्व में दतिया से ही बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी खेमराज कुशवाहा और बहुजन समाज पार्टी की सेवढ़ा सरपंच संघ की अध्यक्ष मीरा परिहार ने भी कांगे्रस पार्टी का दामन थामा। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री नाथ ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उन्हें कांगे्रस की सदस्यता दिलायी।

इदरीस खान प्रदेश कांगे्रस में सचिव नियुक्त

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांगे्रस अल्संख्यक विभाग के पदाधिकारी इदरीस खान को प्रदेश कांगे्रस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। उक्त आशय के आदेश संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने जारी किये हैं।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26563472

Todays Visiter:7201