26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

eow के अफसराें को मिला सम्‍मान

Previous
Next

 ई.ओ.डब्ल्यू. में पदस्थ अधिकारियों हेतु ई.ओ.डब्ल्यू मुख्यालय, भोपाल में  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम/सेमीनार का आयोजन किया गया।  उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्थिक अपराध से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।
   

ई.ओ.डब्ल्यू में पदस्थ अधिकारियों द्वारा निष्पादित उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से वर्ष 2011-12 से महानिदेशक, ई.ओ.डब्ल्यू. द्वारा डायरेक्टर जनरल कमेण्डेशन रोल मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किये जाने की परम्परा प्रारंभ की गई है।  प्रचलित परम्परा के अनुसरण में उक्त आयोजन के दौरान विजय यादव, महानिदेशक, ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा ई.ओ.डब्ल्यू में पदस्थ निम्नांकित अधिकारियों को वर्ष 2016 में महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों की विवेचना में उत्कृष्टता तथा ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा संचालित संवेदनशील अभियानों में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने के लिये ’’डायरेक्टर जनरल कमेण्डेशन रोल मेडल एवं प्रशस्ति-पत्रद्व से अलंकृत किया गया:
1.   जयदीप प्रसाद, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू, भोपाल
2.  एस. सराफ, पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू, इंदौर
3.  श्रीमती अनु श्रीवास्तव, डायरेक्टर (टैक्निकल), ईओडब्ल्यू, मुख्यालय, भोपाल
4.   श्रीमती सीमा अग्रवाल, जिला अभियोजन अधिकारी, ईओडब्ल्यू, मुख्यालय, भोपाल
5.   राजीव चैधरी, निरीक्षक (अ), ईओडब्ल्यू, मुख्यालय, भोपाल
6.   एस.एस. धामी, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू, जबलपुर
7.   श्रीमती रीना शर्मा, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू, भोपाल
8.  गोविन्द सिंह धुर्वे, उप निरीक्षक, ईओडब्ल्यू, रीवा
9.  अशोक राव, सहायक उप निरीक्षक, ईओडब्ल्यू, उज्जैन
       

इस अवसर पर विजय यादव, महानिदेशक एवं पंकज श्रीवास्तव, अतिरिक्त महानिदेशक ने ई.ओ.डब्ल्यू में पदस्थ अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए, यह विश्वास प्रकट किया कि उनके द्वारा आर्थिक अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध और अधिक सुदृढ़तापूर्वक वैधानिक कार्यवाही संपादित की जायेगी।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26613046

Todays Visiter:7145