26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

दिग्विजय सिंह पीसीसी में गुरूवार को लेंगे समन्वय समिति की पहली बैठक

Previous
Next

भोपाल, 23 मई 2018, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के नव-नियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार, 24 मई को सुबह साढ़े दस बजे समन्वय समिति की पहली बैठक लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दिग्विजय सिंह दोपहर ढाई बजे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। कमलनाथ पत्रकार वार्ता में भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने दी है।

समन्वय समिति में सर्वश्री महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, बिसाहूलाल सिंह, विनय दुबे, राजेन्द्रसिंह गौतम, हरिसिंह नरवरिया, महेन्द्र जोशी, सोहन बाल्मिकी, विभा पटेल और सुनील सूद सदस्य के रूप में शामिल हैं।  

एआईसीसी के खाबरी और गुजरात के परमार प्रदेश में अनुसूचित जाति परिवारों को एकजुट करेंगे 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष  डॉ. नितिन राउत ने अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी और गुजरात के पूर्व विधायक सिद्धार्थ परमार को मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति परिवारों को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट करने के लिए अधिकृत किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर दी गई है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने दी है। डॉ. राउत ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से आग्रह किया है कि दोनों पदाधिकारियों खाबरी और परमार को अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए समन्वय और आवश्यक सहयोग प्रदान करें।   

कांग्रेस 26 मई को हर जिले में ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनायेगी

अखिल भारतीय कांग्रेस ने 26 मई को मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया है। इसे प्रत्येक जिला स्तर पर मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीवसिंह ने आवश्यक निर्देश भेजे हैं।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने बताया कि निर्देशों में कहा गया है कि 26 मई को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर ‘‘विश्वासघात दिवस’’ का आयोजन करें। जिन विषयों पर चर्चा की जानी है, वह बिंदु भी जिला अध्यक्षों को भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा इस अवसर पर जारी होने वाले पोस्टर भी भेजे जायेंगे। जिला अध्यक्षों को दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि कार्यक्रम के बाद उसके फोटोग्राफ और अखबारों की कतरनों सहित पूरी विस्तृत रिपोर्ट 31 मई तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाये।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कांग्रेस सड़कों पर उतरी मप्र सरकार वेट और सेस घटाये - मानक अग्रवाल

लगातार 10 वें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण प्रदेश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतर आयी है। हर जिले में कांग्रेसी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने बताया है कि न तो केंद्र सरकार एक्साईज ड्यूटी घटा रही है और न ही मध्यप्रदेश सरकार वेट घटा रही है। ऊपर से मध्यप्रदेश सरकार सेस भी लगा रही है। उन्होंने शिवराज सरकार से वेट और सेस घटाने की मांग की है।

मानक अग्रवाल ने कहा कि आज पेट्रोल की कीमत लगभग 85 रूपये और डीजल की कीमत लगभग 73 रूपये तक पहुंच गई है। फल, सब्जी और सभी आवश्यक वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। इन सभी कारणों से कांग्रेस आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन का पहला चरण है। कांग्रेसियों ने ठेले पर मोटर साईकिल रखकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी है।     

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26613583

Todays Visiter:7682