19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विकास कांग्रेस के लिए मुद्दा नहीं, उपचुनाव की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित- शिवराजसिंह

Previous
Next

पीएम का नाम शिवराज का काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है यह जीत- नंदकुमार चौहान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में शहडोल और नेपानगर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय पर कार्यकर्ताओं ने परस्पर बधाई दी। पूर्व राज्यपाल श्री रामनरेश यादव के दुखद अवसान के कारण न तो जश्न मनाया गया और न आतिशबाजी हुई। अत्यंत सादगी के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव परिणाम ने जहां कांग्रेस के मिथ्या अभिमान को चूर-चूर कर दिया वहीं पार्टी की मैहर, घोड़ाडोंगरी, नेपानगर और शहडोल क्षेत्र में लगातार विजय से जनता के आशीर्वाद ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यो पर अपनी मोहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद को शिरोधार्य करते हैं और आगामी दिनों में अधिक शिद्दत के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे। प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनायेंगे। कार्यकर्ता इस विजय को पूरी विनम्रता के साथ आत्मसात करेंगे और जनता की सेवा का संकल्प मूत्र्तरूप करेंगे, जिससे 2018 और 2019 के मिशन में सफलता अर्जित हो। प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ही रणनीतिकार और पार्टी के मुख्य प्रचारक थे। यह जीत प्रधानमंत्री के नाम, शिवराज के काम और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश की जनता का विश्वास अर्जित किया है और जीत के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शानदार विजय हासिल की। उक्त अवसर पर वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र सिंह, डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, अंतरसिंह आर्य, लालसिंह आर्य, विश्वास सारंग सहित पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा ने किया।

कांग्रेस के लिए विकास न तो कोई मुद्दा है न प्राथमिकता है

शिवराजसिंह चौहान ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के लिए विकास कोई मुद्दा नहीं था। कांग्रेस ने व्यक्तिगत मुद्दे उठाकर सहानुभूति अर्जित करने की कोशिश की और जहरीला कैंपेन चलाया। कांग्रेस ने हर तरह के हथकंडे अपनाए, आरोपों की बौछार की, लेकिन नेपानगर और शहडोल की जनता ने विकास पर मोहर लगायी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के परिश्रम, मोदी जी की प्रमाणिकता और मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यो की जीत है। जनसेवा भाजपा के लिए अनुष्ठान है। जनता ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को सिर पर उठाया और पुष्पराजगढ़ में भी जनता ने अच्छा समर्थन दिया, लेकिन हम 8 हजार वोटों से पीछे रहे। इस चुनाव में विजय के बाद हमें प्रदेश की आगामी विकास यात्रा में जुटना है। सभी का विकास सभी का साथ हमारा मिशन होगा। उन्होंने इस विजय में प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जो भूमिका दी मैंने उसको सहर्ष स्वीकार किया और जीत हासिल हुई। यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन और जनता के आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि इस विजय ने हमें अधिक तत्परता के साथ जनकल्याण में जुटनें और विनम्र होकर सेवा करने की प्रेरणा दी है। इसे कार्यकर्ता शालीनता के साथ आत्मसात करें।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को भोपाल में प्रदेश की विद्यार्थी पंचायत आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से छात्र भाग लेंगे और बिना भेदभाव के उन्हें सुविधाएं सुलभ करने की नीति पर विचार किया जायेगा। 4 दिसंबर को नवाचार की कुछ नई सेवाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए हम जनता के आभारी है। उसने जहां हमें शहडोल क्षेत्र में विजय के रूप में आशीर्वाद दिया है, वहीं नेपानगर में स्वर्गीय राजेन्द्र दादू की बेटी मंजू दादू को 42 हजार से अधिक वोटों से विजयी बनाया, जबकि पिछले चुनाव में राजेन्द्र दादू की जीत 22 हजार वोटों से थी। इससे स्पष्ट है कि जनता भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से अभिभूत है। इस आशान्वित है कि जनता का निरंतर आशीर्वाद मिलने से भारतीय जनता पार्टी मिशन 2018 और मिशन 2019 में विजय हासिल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार और केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन करेगी।

शहडोल और नेपानगर की जीत से मध्यप्रदेश का देश में गौरव बढ़ा है

प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी शहडोल में सिंह और नेपानगर में मंजू दादू की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के तमाम दुष्प्रचार को भाजपा सरकार के विकासोन्मुख कार्यों ने ध्वस्त कर दिया और पार्टी को जनता ने विजयी बनाकर कांग्रेस को उसकी नकारात्मक नीति के लिए सबक दिया है। इससे मिशन 2018 और मिशन 2019 में विजय का मार्ग प्रशस्त होगा। यह जीत हमें अधिक परिश्रम और मेहनत करने का संकेत देती है। उत्साहित करती है और चैथी बार प्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त करती है। इसका आधार पार्टी के कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम और हमारे कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता मुख्यमंत्री के लिए भगवान है और उसी भावना से कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटेंगे। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए हमें हर क्षण समर्पित होना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि उसे श्री शिवराजसिंह चौहान जैसा सेवाभावी धीर गंभीर नेतृत्व प्राप्त हुआ है और केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा दुर्लभ नेतृत्व मिला है। हमें इन सारी अनुकूलताओं का लाभ उठाते हुए सेवा में जुटे रहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जीत को पूरी विनम्रता के साथ आत्मसात करें और जनता की सेवा में समर्पित रहें।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, ओम यादव, सत्यार्थ अग्रवाल, लिलि अग्रवाल, अशोक सेनी, राजेन्द्र गुप्ता, भगवान् दास सबनानी, आर.के. बघेल, सुमित पचैरी, राम बंसल, सुधीर जाचक, जगदीश यादव, महेश जोशी, महेश शर्मा, श्रीमती वंदना जाचक, अंशुल तिवारी, बसंत गुप्ता, आशुतोष तिवारी, राजकुमार विश्वकर्मा, बाबूलाल यादव, दिनेश यादव, मनोज राठौर, डॉ. सुनील राय, आनंद पाराशर, विशाल यादव, सुश्री सरिता देशपाण्डे़, मनोज विश्वकर्मा, नित्यानंद शर्मा, दुर्गेश केसवानी, मोहम्मद अंसार, महेन्द्र दवे सहित जिला पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के 11 वर्ष पूरे होने 29 नवंबर को जोरदार दिवाली मनाएं कार्यकर्ता- चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव की शानदार विजय ने 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 29 नवंबर की संध्या को कार्यकर्ता घर-घर में शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास का दीप प्रज्जवलित कर नेपानगर और शहडोल की जीत का जश्न दीपोत्सव के रूप में मनाऐं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में निरंतरता के साथ 11 वर्षों की उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव की बात है। श्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्यमंत्री काल के सफलतम 11 वर्ष हमारी पार्टी के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मध्यप्रदेश के विकास और योजनाओं का कोई तोड़ नहीं है। विकास के मामले में हम सभी राज्यों से आगे हैं। आर्थिक विकास और कृषि विकास दर के साथ ही हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके कारण प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं उपचुनाव में शानदार विजय के लिए कार्यकर्ता अपने अपने घर में दीपोत्सव का आयोजन करेंगे। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26558972

Todays Visiter:2701