24-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 3 की मौत

Previous
Next
मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।''उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।'' 
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं कि एक गगनचुंबी इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर जाती है। हालांकि, इस दौरान शटरिंग के आस-पास कोई नहीं था। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। रोड पर शटरिंग गिरने के बाद रूट को डायवर्ट किया गया है।
हवा में रुकावट के कारण आती है आंधी
मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य हिस्सों में उठी आंधी हवा में रुकावट के कारण होता है। हवाएं विपरीत दिशाओं (उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर) से बह रही हैं. यही तूफान का कारण बन रहा है। ये उच्च तापमान के कारण नहीं है। अगले कुछ घंटों में तूफान शांत हो जाएगा। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई हवाईअड्डे पर भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण लैंडिंग और टेकऑफ़ परिचालन को 30 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है।
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26953987

Todays Visiter:3752