18-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरना ही लोकतंत्र नहीं है- गुप्ता

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ख्याली गुब्बारा उड़ाकर खुद हास्य का पात्र सिद्ध हो रहे है। उन्होंने बार-बार दोहराया कि उनके पास सबूत है और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे, लेकिन संसद में उन्होंने पूरे एक माह में न तो बहस में भाग लिया और न मन की बात कही। संसद में विपक्ष का काम विरोध करना है लेकिन विरोध भी लोकहित में होना चाहिए। सियासी हिसाब पूरा करने के लिए नहीं। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद में हंगामा करना लोकतंत्र के प्रति असहिष्णुता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अरविन्द केजरीवाल जिन्होंने शेख चिल्ली का खिताब हासिल किया है को आदर्श पुरूष मान लिया है। जो आरोप केजरीवाल लगाते है अगले दिन उसे ही राहुल गांधी अपना लेते है। लोकतंत्र सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कला नहीं है। विरोध जनहित में होना चाहिए।

सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वसनीयता आवश्यक है। विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा गरीबों की ताकत, आम आदमी के समर्थन से मिलती है, कोरा आरोप लगाने से नहीं मिलती। कांग्रेस आज इसी दुष्प्रवृत्ति से बेदम होती जा रही है। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को जवानों के खून की दलाली बताया था। अब वे विमुद्रीकरण को लूट बता रहे है। राहुल गांधी भूल गए है कि उनकी माताजी ने गुजरात में नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर बताया था और श्री मोदी के लिए बारह वर्षों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी सलामत की थी। अब कांग्रेस विमुद्रीकरण को लूट और नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार बताकर खुद को हास्यास्पद बता रही है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करके अपनी जग हंसाई करा रहे है।

विश्व की प्रथम दस हस्तियो में नरेन्द्र मोदी की गणना से भारत का गौरव बढ़ा है- जोशी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री पकंज जोशी ने दुनिया की ताकतवर हस्तियों में शीर्ष दस में श्री नरेन्द्र मोदी की गणना किये जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होनें कहा कि विश्व के 74 ताकतवर शासन प्रमुखों, प्रौद्योगिकी मर्मज्ञों, संचार माध्यम के विशेषज्ञों में श्री नरेन्द्र मोदी प्रथम दस हस्तियांे में 9वां स्थान पाना देश के लिए गौरव की बात है। इससे देश की जनता का मस्तक ऊंचा हुआ है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26556205

Todays Visiter:8329