Publish Date:24-Jun-2019 02:29:55
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन के अधिवेशन में ऊर्जा मंत्री सिंह
भोपाल : रविवार, जून 23, 2019, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि प्रदेश में चौबीस घंटे निर्बाध घरेलू बिजली आपूर्ति के लिये विद्युत कर्मी समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विद्युत कर्मियों की वाजिब मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है। सिंह आज इंदौर में म.प्र. डिप्लोमाधारी बिजली इंजीनियरों के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तकनीकी एवं मौसमी कारणों से बिजली बंद होती हैं। कभी मैंटेनेंस भी कारण होता है। इसके अलावा हम चौबीस घंटे बिजली दे रहे हैं। जहाँ समस्याएं आ रही हैं, वहाँ उसका समाधान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों के रिक्त पदों का चार्ज देकर बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की माँगों का निराकरण किया जाएगा। श्ररी सिंह ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र कंपनी इस तरह की पहल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों में भी इसे लागू किया जाएगा। उच्च शिक्षा, खेल युवक कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी कार्यक्रम में शामिल हुए।