26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुंगावली और कोलारस विधान सभा उप चुनाव की घोषणा

Previous
Next

मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को
अशोकनगर और शिवपुरी में आचरण संहिता लागू 


भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव की घोषणा की है। दोनों उप चुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को होगी। उप चुनावों के लिए 30 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 30 जनवरी से 6 फरवरी तक नाम निर्देशन-पत्र जमा किये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) 7 फरवरी को होगी। अभ्यार्थियों द्वारा 9 फरवरी तक नाम निर्देशन-पत्र वापिस लिये जा सकेगें।

उप चुनाव वाले दोनों जिलों अशोकनगर और शिवपुरी में आदर्श आचारण संहिता लागू कर दी गई है। मुंगावली के तत्कालीन विधायक श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का विगत 11 सितम्बर 2017 तथा कोलारस के तत्कालीन विधायक श्री रामसिंह यादव का विगत 18 अक्टूबर 2017 को निधन होने के कारण दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव हो रहे हैं।

आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने राज्य शासन को मुंगावली एवं कोलारस विधानसभा उप-चुनाव घोषित होने के बाद आदर्श आचरण संहिता का पूरी तरह से पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। आदर्श आचरण संहिता सभी अभ्यर्थी, राजनैतिक दलों तथा संबंधित जिलों में लागू रहेगी। शासन को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आदर्श आचरण संहिता का संबंधितों से पालन करवाने को कहा गया है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26607692

Todays Visiter:1791