25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

पूर्व उद्योग राज्य मंत्री विद्याधर जोशी के निधन

Previous
Next

भोपाल 27 अक्टूबर। मध्यभारत के प्रथम मुख्यमंत्री पंडि़त लीलाधर जोशी के पुत्र एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी के पिता मप्र शासन के पूर्व राज्य उद्योग मंत्री विद्याधर जोशी का आज 87 वर्ष की उम्र में दुःखद निधन होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।

दिवंगत विद्याधर जोशी की अतिम यात्रा 28 अक्टूबर (शुक्रवार) को शुजालपुर स्थित उनके पैतृक निवास से प्रारंभ होगी और दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। जोशी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों, विभागों/ प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जोशी की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26602771

Todays Visiter:4453